Makar Sankranti Kab Hai : इस साल मकर संक्रांति कब मनाया जायेगा, आइये इसके बारे पूरी जानकारी देखे।
Makar Sankranti Kab Hai : मकर संक्रांति हिन्दुओ का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। पुरे देश में मकर संक्रांति को बड़े ही उत्साह और भावना के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार तब आता है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है। इस बार सूर्य देव 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मकर संक्रांति मनाया जायेगा और विश्व प्रशिद्ध कुम्भ का स्नान क्रम भी इसी दिन शुरू हो जायेगा। मान्यता है, की इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए और दान भी देना चाहिए यह माना जाता है, की इस दिन गंगा स्नान करने और दान देने से कई गुना पूण्य मिलता है और जीवन में शुख-शांति भी आता है। इसी के साथ इस दिन खरमास भी खत्म हो जायेगा और आप अपना रुका हुआ शुभ काम जैसे- शादी-विवाह के साथ-साथ अन्य शुभ काम भी कर सकते है। आइये जानते है मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त और कुछ महत्त्व कार्य के बारे में।
ये भी देखे- सना खान ने दुसरे बेटे को दिया जन्म, दुसरे बेटे के जन्म पर बेहद खुश दिखी सना।
मकर संक्रांति की तारीख और शुभ मुहूर्त। (Makar Sankranti Kab Hai)
हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के अनुशार इस साल यह 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा। इस साल मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 5 बजनक 46 मिनट तक है। मकर संक्रांति के दिन गुड, तिल, रेवड़ी, लाई और चुडा घर परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिल बाटकर खाने का रिवाज होता है। और लोग इस त्योहार को बड़ी ही ख़ुशी के साथ मानते है।
मकर संक्रांति के दिन ये काम करना चाहिए। (Makar Sankranti Kab Hai)
- मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय के समय और सूर्यास्त के समय पूजा जरुर करे और सूर्य भगवान को जल भी चढ़ाये।
- मकर संक्रांति के दिन दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तिल-गुड, चुडा, चावल और खिचड़ी का दान करना काफी अच्छा होता है।
- ऐसा कहा जाता है की मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से जाने अनजाने में हुए पाप से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इस दिन गंगा स्नान करना अति उत्तम माना जाता है और घर में भी गंगा जल का छिड़काव किया जाता है।
- इस दिन पितरों का तर्पण करना भी काफी सुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में से पित्रदोश दूर होता है, और पूर्वजो की आत्मा को शांति मिलती है।
ये भी देखे- ठंडी में अंडा खाने से क्या फायदा होता है?
मकर संक्रांति के दिन इन चीजो का दान करना चाहिए। (Makar Sankranti Kab Hai)
मकर संक्रांति के दिन लोग दान-पुण्य पर ज्यादा ध्यान देते है। इस दिन आप खिचड़ी, कला तिल, घी से बनी चीजे या फिर उड़द की डाल का दान जरुर करे। इससे आपके परिवार में काफी ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है।
All Images Credit : Freepik