लड़कियाँ और महिलाएं अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए मेकअप करना काफी पसंद करती है।
इस वजह से बहुत सारी महिलाये खुद का मेकअप किट रखना पसंद करती है। और उनके पास मेकअप की सारी चीजे होती है।
अक्सर आपने देखा होगा की महिलाये अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ अपना मेकअप शेयर कर लेती है।
लेकिन क्या आपको पता है, की ऐसा करने से आपके स्किन को कई बड़े नुकसान भी हो सकते है।
आइये जानते है की मेकअप शेयर करने से आपके स्किन को क्या-क्या नुकसान होता है।
यदि आप अपनी लिपस्टिक शेयर करती है, तो सावधान हो जाइये इससे आपके होठो पर छाले हो सकते है।
आई मेकअप प्रोडक्ट शेयर करने से आँखों में इन्फेक्शन हो सकता है। आंखे काफी नाजुक होती है जिससे इन्फेक्शन जल्दी होने का डर रहता है।
दुसरे किसी का मेकअप इस्तेमाल करने से स्किन पर किल और मुहासे हो सकते है। स्किन टोन के हिसाब से सभी प्रोडक्ट अलग अलग होते है।
अगर आप किसी दुसरे का मेकअप ब्रश इस्तेमाल करती है, तो आपकी त्वचा ऑयली हो सकती है। क्योकि सबका स्किन एक जैसा नहीं होता है।
किसी दुसरे का सुरमा, मस्कारा और लाइनर लगाने से आपकी आँखों ने खुजली, जलन, और आंखे लाल हो सकती है।
इसी वजह से कभी भी अपना मेकअप सामान किसी के भी साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भी और सामने वाले को भी नुकसान हो सकता है।
All Images Credit : Freepik